पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शनपानी की मांग को लेकर पंचायत के सामने प्रदर्शन करती महिलाएं।

यादगीर. वडगेरा तालुक के तड़ीबिड़ी गांव में महिलाएं पीने के पानी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत का घेराव कर, खाली मटकियों के साथ प्रदर्शन किया।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिलकुमार नालवडी और दलित संघर्ष समिति के जिला संचालक तिप्पण्णा एन.वाई. लंडनकर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले 3-4 वर्षों से गांव की सडक़ें जर्जर हैं, नालियों में गंदगी भरी हुई है और बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा 2022-23 में जल जीवन मिशन योजना के कार्य अपूर्ण और अव्यवस्थित तरीके से किए गए, घरों तक पाइपलाइन ठीक से नहीं पहुंचाई गई।

प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे ग्राम पंचायत अध्यक्ष और पीडीओ ने वार्ड संख्या 2 और 4 में पीने का पानी उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने घेराव वापसि लिया। इस प्रदर्शन में तिप्पण्णा एन.वाई. लंडनकर, अंबरेश, नागप्पा, देविंद्रप्पा, यंकप्पा, साबन्ना और ग्राम की महिलाएं शामिल थीं।

तिप्पण्णा एन.वाई. लंडनकर ने कहा कि पिछले एक वर्ष से वार्ड 2 और 4 में निवासियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और रोजाना पानी के लिए बर्तन लेकर दौडऩा मजबूरी बन गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *