शिवमोग्गा. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तथा श्री श्वेतांबर तेरापंथ जैन संघ एवं श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी समाज की ओर से मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव-2025 का सफल आयोजन तेरापंथ सभा भवन, के.आर. पुरम, शिवमोग्गा में संपन्न हुआ। इस अभियान में रोटरी ब्लड बैंक, शिवमोग्गा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर लगभग 30 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इनमें इदकराज मेहता (अध्यक्ष, तेरापंथ सभा, शिवमोग्गा), अमृतलाल बागरेचा (सचिव, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ), प्रकाश छाजेड़ (अध्यक्ष, अणुव्रत समिति), अनिल मेहता (अध्यक्ष, तेरापंथ युवक परिषद), निखिल कोठारी (सचिव, अणुव्रत समिति) प्रमुख थे।
साथ ही भंवरलाल नाहर, देविचंद बाफना, राजेश बटेवरा, मनोज नाहर, गौतम कोठारी, गौतम सेमलानी, घेवरचंद बोहरा, सुनील कवाड़ सहित कई स्वयंसेवक एवं श्रद्धालु सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
रोटरी ब्लड बैंक शिवमोग्गा से डॉ. अमित एवं उनकी टीम ने पूर्ण निष्ठा से सहयोग दिया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं सहयोगी संस्थाओं ने सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।
यह सफल आयोजन समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
यह जानकारी शांतिलाल साकरिया ने दी।

