सैनिक स्कूल ने मनाया 62वां स्थापना एवं वार्षिक दिवसविजयपुर सैनिक स्कूल के स्थापना एवं वार्षिक दिवस समारोह में लेते मुख्य अतिथि और सांस्कृतिक दल के बच्चे।

विजयपुर. सैनिक स्कूल विजयपुर ने अपना 62वां स्थापना एवं वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर संस्था की परंपरा, भावना और अनुशासन को दर्शाने वाले विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में कर्नल अमित सिंह डबास, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कैडेटों की प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया गया।

मुख्य अतिथि कर्नल डबास ने अपने संबोधन में शैक्षणिक एवं खेल क्षेत्र में स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सफलता की नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर आधारित है। उन्होंने कैडेटों को रक्षा बलों में करियर बनाने की प्रेरणा दी और सैनिक स्कूलों को कठोर प्रशिक्षण व नेतृत्व कौशल विकसित करने का सर्वोत्तम मंच बताया। साथ ही अभिभावकों को संस्थान में विश्वास बनाए रखने और बच्चों को सही राह पर लाने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन राजलक्ष्मी पृथ्वीराज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अजीत पूर्व छात्र संघ को स्कूल के लिए मार्गदर्शक और सहयोगी बताते हुए उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सैनिक स्कूल विजयपुर भावी सैन्य अधिकारियों को तैयार करने के अपने मिशन पर दृढ़ता से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चैंपियंस ऑफ चैंपियंस (सीओसी) ट्रॉफी का वितरण रहा, जिसे वडेयर सदन ने जीता। इससे पूर्व ‘स्मारक स्थल’ पर राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह में 800 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *