बीदर. भारी बारिश से नहर में बहे जिले के औराद तालुक हेडगापुर गांव की महिला सुनंदा संगप्पा (41), उनका पुत्र सुमित संगप्पा (14) और बेटी ऐश्वर्या संगप्पा (16) के शव मिले।
रविवार की शाम खेत से घर जाते समय तेज बारिश के कारण नहर के ऊपर से पानी बह रहा था।
पानी का स्तर कम होने के कारण पुल पार करने के दौरान अचानक नहर में बाढ़ आ गई और एक ही परिवार के चार सदस्य बह गए। सुनंदा के पति संगप्पा ने तैरकर किनारे पर आकर अपनी जान बचाई। बकाया तीन जने डूब गए थे।
पुलिस व दमकल कर्मियों ने सोमवार की सुबह कार्रवाई कर नहर में कंटीली झाड़ी में शव का पता लगाया। घटना स्थल पर परिजनों ने दुख व अलाप करते नजर आए। पूरे हेडगापुर गांव में मातम छाया रहा।
औराद तहसीलदार और कुशनूर थाना पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *