कोप्पल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर।

जगदीश शेट्टर ने कहा
कोप्पल.
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने कहा कि अमित शाह समेत कई नेता कह रहे हैं कि वे मुझे हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से हराएंगे परन्तु यह गुजरात नहीं है। मैं यहां की राजनीति और लोगों के प्यार को जानता हूं। वे अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे।
कोप्पल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेट्टर ने कहा कि वे कर्नाटक की राजनीति, यहां की भाजपा और हुब्बल्ली के लोगों के प्यार के बारे में अच्छी तरह से जान चुके हैं। वे मतदाताओं के दिलों में सुरक्षित हैं। वे पूर्व के किसी भी चुनाव में नहीं हारे हैं। सभी मतदाताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

कांग्रेस पार्टी को और ऊंचे स्तर पर ले जाएंगे
उन्होंने कहा कि वे पहले ही मुख्यमंत्री रह चुके हैं। दोबारा सीएम बनने की इच्छा नहीं है। वे विधायक के तौर पर क्षेत्र के विकास कार्यों को अंजाम देंगे। अगर भाजपा उनके साथ सम्मान से पेश आती तो वे पार्टी नहीं छोड़ते। पार्टी छोडक़र आने का भी कोई इरादा नहीं था। जब वे भाजपा में थे तो उन्होंने उस पार्टी को बनाने और विकसित करने के लिए ईमानदारी से काम किया। अब वे कांग्रेस पार्टी को और ऊंचे स्तर पर ले जाएंगे। मौजूदा पार्टी के लिए उनकी प्रतिबद्धता है।

गारंटियों की तुलना में भाजपा का कुछ भी नहीं
शेट्टर ने कहा कि भाजपा में कोई वरिष्ठ लिंगायत नेता नहीं होना चाहिए इसी कारण भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया है।
भाजपा के घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पहले ही घोषित की गई गारंटियों की तुलना में भाजपा का कुछ भी नहीं है। उनमें कुछ खास नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए कांग्रेस ने पहले ही अधिक सुविधाओं की घोषणा कर चुकी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *