सडक़ पर खेलते हुए हुआ हादसा, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

शिवमोग्गा. शहर के बाहरी क्षेत्र विरुपिनकोप्पा में सोमवार को एक दर्दनाक सडक़ हादसे में दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा सडक़ पर खेल रहा था और कोटेगंगूर की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान षण्मुख का पुत्र विनय (2) के तौर पर की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे के सिर, हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उसे सरकारी मेग्गान अस्पताल में भर्ती कराया परन्तु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन की गति और चालक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

इलाके में शोक का माहौल

इस हादसे से विरुपिनकोप्पा और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बच्चों की सुरक्षा और सडक़ पर यातायात नियंत्रण को लेकर चिंता जताई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *