सरकारी लापरवाही से बढ़ रहे अपराधकेंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी।

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का राज्य सरकार पर हमला

पुलिस-अबकारी विभाग में ब्राह्मांड भ्रष्टाचार

कांग्रेस पर लगाया विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

किसान मुद्दों पर भी घिरी सरकार

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज बेंगलूरु जैसे बड़े शहर में भी दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और आबकारी विभाग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, जबकि सत्ता के लालच में सरकार प्रशासन को पूरी तरह भूल चुकी है।

शहर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी ताकत दिखाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है। जेल में बंद विधायकों से मिलकर समर्थन मांगना शर्मनाक है। कई जगह होटलों में कमरों की बुकिंग कर उन्हें प्रलोभन दिया जा रहा है।

जोशी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पांच साल का जनादेश दिया है, और भाजपा भी यही मानती है कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे। लेकिन “ब्राह्मांड भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस” के साथ किसी भी तरह की सरकार बनाने की संभावना भाजपा की ओर से “दूर की बात” है।

किसान मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा। जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार समय-समय पर किसानों को सहायता और सब्सिडी प्रदान कर रही है, लेकिन राज्य सरकार अपने दायित्वों से बच रही है। एथेनॉल उत्पादन, पेट्रोल-डीजल करों से राज्य को 46,000 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, फिर भी किसान संकट में हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएसपी के तहत अनाज खरीद तभी हो सकती है जब राज्य सरकार औपचारिक मांग भेजे। लेकिन अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त कांग्रेस नेताओं को किसानों की कोई चिंता नहीं है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *