डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करेंविजयपुर के कंदगल हनुमंतराय रंगमंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते विद्यावती अंकलगी।

‘भीम गायन’ कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ. औद्राम ने किया उद्घाटन

विजयपुर. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विजयपुर में ‘भीम गायन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, जिला पंचायत तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार शाम शहर के कंदगल हनुमंतराय रंगमंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त जिलाधिकारी डॉ. औद्राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डॉ. औद्राम ने कहा कि विजयपुर जिला पवित्र भूमि है, क्योंकि संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर ने इस धरती पर आगमन कर इसे गौरवान्वित किया था। राज्य सरकार की ओर से आयोजित ‘भीम गायन’ कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके महान विचारों को समाज तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए आंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

कार्यक्रम में कलाकारों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, सामाजिक समानता के संघर्ष, अस्पृश्यता उन्मूलन तथा महिला समानता जैसे विषयों पर आधारित भीम गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। संगीत के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक महेश पोतदार ने भी डॉ. आंबेडकर पर आधारित मधुर गीत प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक संतोष भोवी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।

मंच पर पशु चिकित्सा विभाग के उपनिदेशक डॉ. अशोक घोणसगी, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक पुंडलिक मानवर, डॉ. आंबेडकर विकास निगम के जिला प्रबंधक एम.एस. पाटिल, कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक भोवी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक अमरेश दोडमनी, राजू कूचबाळ, आंबेडकर पुरस्कार से सम्मानित पीरप्पा नडविनमनी, सुरेश घोणसगी, भीमराय जिगजिनगी, अडिवेप्पा सालगल, विद्यावती अंकलगी, चन्नू कट्टिमनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर मंच पर उपस्थित अतिथियों ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *