सरकारी आदर्श विद्यालय में शत-प्रतिशत परिणाम, फिर भी सडक़ और खेल मैदान की समस्या बरकरार
बीदर। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संचालित जनवाड़ स्थित सरकारी आदर्श विद्यालय में 542 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, लेकिन स्कूल तक पहुंचने की राह आज भी बदहाल है। स्कूल भवन बेहतर होने के बावजूद विद्यार्थियों को रोज करीब डेढ़ किलोमीटर कच्ची सडक़ से होकर गुजरना पड़ता है।
जनवाड़ से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित स्कूल तक पहुंचने के लिए मुख्य सडक़ से उतरने के बाद बच्चों को मिट्टी और कीचड़ भरे रास्ते पर चलना पड़ता है। बारिश में परेशानी और बढ़ जाती है। स्कूल में खेल का उचित मैदान भी नहीं है। बच्चे पत्थरों और कीचड़ के बीच खेलने को मजबूर हैं।
निर्जन इलाके में स्थित स्कूल के कारण छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं। खास बात यह है कि स्कूल ने शैक्षणिक स्तर पर शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। इसके बावजूद पांच-छह वर्षों से सडक़ और खेल मैदान की समस्या जस की तस है।
स्थानीय विधायक रहीम खान और ग्राम पंचायत पीडीओ को ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं होने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

