यातायात के लिए खुला अंबलपाडी फ्लाईओवर का एक हिस्सासांसद कोटा श्रीनिवास पूजारी।

24 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 1.28 किमी लंबे पुल से उडुपी शहर में यातायात होगा सुगम

उडुपी. मेंगलूरु-कुंदापुर को जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर अंबलपाडी में निर्मित फ्लाईओवर के एक हिस्से को रविवार को सांसद कोटा श्रीनिवास पूजारी ने यातायात के लिए खोल दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत से 1.28 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल पुल के एक ओर के मार्ग को ही वाहनों के लिए खोला गया है। डिवाइडर, सुरक्षा दीवार और स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कुछ छोटे कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे स्थित सर्विस रोड गड्ढों और जलभराव के कारण यातायात के लिए कठिन हो गई थी। इसी कारण जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल के एक हिस्से को तत्काल प्रभाव से शुरू किया गया है।

दोनों ओर से शुरू होगा आवागमन

सांसद ने कहा कि सोमवार शाम तक फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से को भी यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही संबंधित इंजीनियरों को सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में सहयोग के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, विधायक यशपाल सुवर्ण तथा स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कटपाडी में भी तेजी से चल रहा कार्य

कोटा श्रीनिवास पूजारी ने कहा कि कटपाडी में राजमार्ग के एक हिस्से को पहले ही यातायात के लिए खोला जा चुका है। दूसरे हिस्से में मिट्टी धंसने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। कार्य प्रगति पर है और इसे जल्द पूरा कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

फ्लाईओवर के नीचे की सर्विस रोड जलभराव और गड्ढों के कारण खराब हो गई थी। जनता की सुविधा के लिए एक हिस्से को तत्काल खोला गया है और सोमवार तक दूसरा हिस्सा भी शुरू कर दिया जाएगा।

इस मौके पर विधायक यशपाल सुवर्ण ने कहा कि अंबलपाडी फ्लाईओवर उडुपी शहर को नया स्वरूप देने वाला साबित होगा। इस क्षेत्र में लगातार यातायात दबाव के कारण लोगों को परेशानी होती थी, लेकिन अब फ्लाईओवर के शुरू होने से यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *