हिंडलगा जेल में ‘मोबाइल-मदिरा’ की आपूर्ति का आरोपहिंडलगा जेल।

पूर्व बंदी का दावा—पैसे देने पर मिलती हैं विशेष सुविधाएं, देह व्यापार की भी अनुमति

वीडियो साक्ष्य होने का दावा

बेलगावी. बेलगावी के हिंडलगा केंद्रीय कारागार में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वर्ष 2024 में एक मामले में हिंडलगा जेल में बंद रह चुके तुमकूरु निवासी साईकुमार ने आरोप लगाया है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन, शराब सहित विभिन्न प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंचाई जाती हैं और इसके लिए जेल कर्मचारियों की मिलीभगत रहती है।

साईकुमार ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने का दावा करते हुए कहा है कि जेल के भीतर कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े वीडियो भी उसके पास हैं।

पैसे देने पर मिलती थीं विशेष सुविधाएं?

साईकुमार के अनुसार, जेल में बंद रहने के दौरान कैदियों के पास मोबाइल फोन उपलब्ध होते थे। उसका दावा है कि जेल कर्मचारियों को इन मोबाइलों के भीतर पहुंचने की जानकारी रहती थी। उसने आरोप लगाया कि पैसे देने वाले कैदियों को जेल में विशेष और कथित रूप से विलासितापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थीं तथा शराब समेत कई अन्य वस्तुएं भी मिलती थीं।

देह व्यापार का भी गंभीर आरोप

पूर्व बंदी ने हिंडलगा जेल में पैसे लेकर देह व्यापार की अनुमति दिए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उसने दावा किया है कि इस संबंध में वीडियो उसके पास मौजूद हैं और आवश्यकता पडऩे पर वह इन्हें साक्ष्य के रूप में पेश कर सकता है।

उसने सवाल उठाया कि जब जेल में प्रवेश से पहले कैदियों की कड़ी तलाशी ली जाती है तो मोबाइल जैसे प्रतिबंधित सामान भीतर कैसे पहुंचते हैं। उसके मुताबिक, अधिकारियों की मिलीभगत के बिना ऐसी गतिविधियां संभव नहीं हैं।

निलंबन के बाद फिर बहाली का आरोप

साईकुमार ने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों के खिलाफ शिकायत होने पर कुछ कर्मचारियों को दो-तीन महीने के लिए निलंबित किया जाता है और बाद में फिर ड्यूटी पर बहाल कर दिया जाता है। उसका दावा है कि इसके कारण कथित भ्रष्ट गतिविधियां दोबारा जारी रहती हैं।

साईकुमार के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि वह तीन हत्या के मामलों समेत 20 से अधिक मामलों में आरोपी रहा है। जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद कुनीगल पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी है।

जांच के बाद ही सामने आएगा सच

हिंडलगा जेल प्रशासन पर लगाए गए आरोप फिलहाल आरोप मात्र हैं और उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेल विभाग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण अभी सामने नहीं आया है। मोबाइल, शराब, विशेष सुविधाओं और देह व्यापार से जुड़े आरोपों की सत्यता व्यापक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *