डीके शिवकुमार ने उठाए सवाल
निष्पक्ष जांच की मांग
विजयनगर. उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने चिक्कमगलूरु में डाक मतों की पुनर्गणना से जुड़े मामले में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 200 से अधिक अधिकारियों के डाक मतपत्रों में कथित रूप से छेड़छाड़ (टैंपरिंग) की गई है।
पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि मतगणना के दौरान अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किए जाने के बावजूद बाद में सुनियोजित तरीके से मतपत्रों में बदलाव किया गया। हमारे विधायक को मिले मतों को जानबूझकर बदला गया है। यह देश की गरिमा के खिलाफ है।
उपमुख्यमंत्री ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसकी व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे।
डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि इसी तरह की छेड़छाड़ की घटना जयनगर क्षेत्र में भी सामने आई है। उन्होंने सभी संबंधित मामलों की कानूनी दायरे में गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए पारदर्शिता और निष्पक्षता अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

