पुलिस ही अवैध धंधों में लिप्तविधायक प्रसाद अब्बय्या।

विधायक प्रसाद अब्बय्या ने लागाया आरोप

गृह मंत्री से की कार्रवाई की अपील

हुब्बल्ली. आमतौर पर विपक्ष सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाता है, लेकिन इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस के ही विधायक प्रसाद अब्बय्या ने अपनी ही सरकार की पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उनके बयानों से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

विधायक प्रसाद अब्बय्या ने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के बजाय पुलिस स्वयं रियल एस्टेट समेत कई गैरकानूनी धंधों में शामिल हो रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक केंद्र हुब्बल्ली और शिक्षा नगरी धारवाड़ में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। न्याय दिलाने वाली पुलिस ही पैसों के लिए अन्याय का रास्ता अपना रही है।

उन्होंने गृह मंत्री से मांग की है कि अविलंब सभी पुलिस अधिकारियों का तबादला किया जाए और उनकी जगह ईमानदार व दक्ष अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे।

विधायक ने आरोप लगाया कि रौडीशीटर और अवैध कारोबार करने वालों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। शहर में क्रिकेट सट्टा, अवैध चावल परिवहन और नशे का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन पुलिस कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। आम लोगों से थानों में कथित रूप से रिश्वत वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

हाल ही में धारवाड़ में एक छात्र की आत्महत्या के बाद यह मुद्दा और गरमा गया है। आरोप है कि पुलिस की कथित प्रताडऩा और धन की मांग से परेशान होकर छात्र ने यह कदम उठाया, जिससे पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया।

अब जबकि सत्तारूढ़ दल के विधायक ने ही खुलकर मोर्चा खोला है, नजरें गृह विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या इन आरोपों के बाद हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस तंत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *