कारवार में प्रशासन का अभियान, युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
सिरसी (उत्तर कन्नड़). उत्तर कन्नड़ जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रति युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कारवार में जागरूकता रैली निकाली गई। जिला प्रशासन, जिला पंचायत और जिला स्वीप समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिलीश शशि ने किया।
अधिकारियों व विद्यार्थियों की भागीदारी
रैली में जिलाधिकारी के. लक्ष्मीप्रिया, पुलिस अधीक्षक दीपन एम.एन., केनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नागराज, जिला पंचायत के मुख्य योजना अधिकारी सोमशेखर मेस्ता, मुख्य लेखाधिकारी आनंद हबीब, परियोजना निदेशक करीम असादी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
शहर में निकाली गई रैली
रैली जिला पंचायत कार्यालय से शुरू होकर पिकले रोड, सुभाष सर्किल और सविता सर्किल होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

