शिवमोग्गा। निजी बस में सफर के दौरान महिला का 2 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 60 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन वाला बैग छूट गया। शिवमोग्गा की दोड्डपेट पुलिस ने बस की जानकारी जुटाकर बैग बरामद किया और महिला को सुरक्षित लौटा दिया।
चिक्कमगलूरु जिले के तरीकेरे तालुक के अलसूरु गेट की निवासी महिला 6 अक्टूबर को शिवमोग्गा से तरीकेरे जा रही थीं। बस से उतरने के बाद उन्हें बैग बस में छूटने का पता चला। उन्होंने दोड्डपेट पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दी।
हेड कांस्टेबल मंजप्पा और कांस्टेबल चंद्रा नायक ने बस की जानकारी जुटाई और बैग तलाशकर बरामद कर लिया। बाद में आभूषण, नकदी और मोबाइल सहित पूरा सामान महिला को सौंप दिया गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

