पानी के बिल की कतार खत्म, अब 50 प्रतिशत भुगतान डिजिटल

साढ़े चार साल में ऑनलाइन भुगतान 5 प्रतिशत से बढक़र 48-50 प्रतिशत हुआ

हुब्बल्ली-धारवाड़ में घर बैठे भुगतान, तत्काल डिजिटल रसीद

हुब्बल्ली। पानी का बिल भरने के लिए अब हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम (एचडीएमसी) कार्यालय की कतार में खड़े होने का दौर तेजी से खत्म हो रहा है। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के जल शुल्क संग्रह में डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी साढ़े चार साल में 5 प्रतिशत से बढक़र 48 से 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यानी हर महीने जमा होने वाले पानी के बिल का करीब आधा भुगतान अब डिजिटल माध्यमों से हो रहा है।

वेबसाइट से क्यूआर कोड तक, भुगतान के कई रास्ते

उपभोक्ता एचडीएमसी वाटर की वेबसाइट पर जाकर घर बैठे बिल जमा कर सकते हैं। फोनपे, पेटीएम, भीम यूपीआइ, अमेजन पे, गूगल पे, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। बिल पर छपे गतिशील क्यूआर कोड को स्कैन कर भी सीधे भुगतान किया जा सकता है। भुगतान पूरा होते ही डिजिटल रसीद मिल जाती है।

बीबीपीएस से भी बिल भुगतान

भारत बिल भुगतान प्रणाली के जरिए भी जल शुल्क जमा करने की सुविधा है। संबंधित ऐप में बिल भुगतान का विकल्प चुनकर हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम जल सेवा, शहर और आरआर नंबर दर्ज कर भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के बाद रसीद तत्काल उपलब्ध होती है।

मौके पर भी नकदी रहित भुगतान

महानगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि महानगर निगम ने मीटर रीडरों के माध्यम से मौके पर भुगतान, क्यूआर कोड तथा हुब्बल्ली-धारवाड़ में एलएंडटी के नकदी रहित भुगतान केंद्रों की सुविधा भी जारी रखी है। डिजिटल व्यवस्था बढऩे से बिल भुगतान में समय की बचत के साथ नकद लेन-देन पर निर्भरता भी घट रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *