डिवाइडर तोड़ हाईवे पर बना रहे शॉर्टकट, हादसे का बढ़ा खतराअंकोला शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बने डिवाइडर को तोडक़र अवैध रास्ते से जाते हुए दोपहिया वाहन सवार।

पीकॉक बार से पुरलक्कीबेण जाने की जल्दबाजी

रात में अचानक मुख्य सडक़ पर पहुंच रहे दोपहिया वाहन

कारवार। अंकोला शहर के पीकॉक बार क्षेत्र से पुरलक्कीबेण की ओर जाने के लिए कुछ दोपहिया वाहन सवार राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच बने डिवाइडर को तोडक़र अवैध रास्ता बना रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही वाले हाईवे पर अचानक दोपहिया वाहनों के सामने आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

इस मार्ग पर ट्रक, बस समेत भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं। डिवाइडर पार कर अचानक दोपहिया वाहन मुख्य सडक़ पर आने से अन्य वाहन चालकों को तत्काल ब्रेक लगाना पड़ता है। रात के समय कम दृश्यता के कारण स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है।

मरम्मत के बाद फिर तोड़ देते हैं डिवाइडर

राष्ट्रीय राजमार्ग का रखरखाव कर रही आइआरबी कंपनी की ओर से क्षतिग्रस्त डिवाइडर की कई बार मरम्मत कर रास्ता बंद किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा डिवाइडर तोडक़र शॉर्टकट बना लेते हैं। इससे हाईवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ वाहन चालक सुविधा के लिए नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालकों को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर डिवाइडर की स्थायी मरम्मत कराने और दोबारा रास्ता बनाने से रोकने के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

साथ ही डिवाइडर पार कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *