चित्रदुर्ग। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सवदी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अगले दो-तीन दिनों में निर्णय होने की संभावना है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा, उसे सभी नेता स्वीकार करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में सवदी ने कहा कि आलाकमान ने उन्हें जो निर्देश दिए हैं, उन्होंने उन्हें पूरी तरह स्वीकार किया है। तीन-चार दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
बेलगावी जिले के प्रतिनिधित्व पर सवदी ने कहा कि पहले भी जिले को चार-पांच मंत्री पद मिल चुके हैं और एक ही समुदाय को भी इतने मंत्री पद दिए जाने के उदाहरण मौजूद हैं। 18 विधानसभा क्षेत्रों वाले बेलगावी जिले को इस बार कम से कम तीन मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा की पत्नी चन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सवदी ने कहा कि वे घर आने वाले हर व्यक्ति का आत्मीयता से स्वागत करती थीं। उनका निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

