लाभार्थियों ने लगाए पौधे, महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
हुब्बल्ली. कर्नाटक सरकार की महत्वाकांक्षी गृहलक्ष्मी योजना की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को राज्यभर में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे राज्य में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।
इसी क्रम में हुब्बल्ली के वार्ड संख्या-47 स्थित कुंभकोणम प्लॉट गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गृहलक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर पौधे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यानगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजत उल्लागड्डीमठ ने कहा कि गृहलक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक है। जिस प्रकार एक पौधा भविष्य में वृक्ष बनता है, उसी तरह यह योजना परिवारों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में अब तक 31 किस्तों के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी को 62,000 रुपए सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इससे महिला सशक्तीकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
कार्यक्रम में सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया। स्थानीय नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संगमेश गौरक्कनवर, वीरेशय्या कडक़ोलमठ, मेघना हिरेमठ, सादिक यक्कुंडी, बालम्मा जंगनवर, मक्तूम जालेगार, सुनील मठपति, जगदीश नेलगुड, राजेंद्र पाटील, अशोक कलादगी, मंजुनाथ उप्पार, कासीम कूडलगी, सैफ एरगट्टी, अब्बास एरगट्टी तथा संतोष नायक सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

