आवार कुत्ते से हादसा

हावेरी. जिले के हानगल तालुक के अक्कीआलूर गांव में हुए सडक़ हादसे में उपवन क्षेत्र अधिकारी मालतेश वीरभद्रप्पा बारकी के खिलाफ हानगल थाने में मामला दर्ज किया गया है। हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, मालतेश उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी तालुक स्थित बनवासी वन विभाग के क्वार्टर्स में परिवार सहित रहते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर वे ब्याडगी तालुक के मल्लूर गांव जा रहे थे। इसी दौरान अक्कीआलूर स्थित वीरापुर अस्पताल के पास उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता आ गया।

कुत्ते से टकराव बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मालतेश, उनकी पत्नी और बेटी को गंभीर चोटें आईं। तीनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा सडक़ पर अचानक आए कुत्ते के कारण हुआ है परन्तु परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मालतेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *