एलईडी स्क्रीन पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण
कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
हुब्बल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण के अवसर पर हुब्बल्ली के गांधीवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उल्लास के साथ जश्न मनाया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
कार्यक्रम के लिए गांधीवाड़ा में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। अपने पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर विद्यानगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजत उल्लागड्डीमठ ने कहा कि आज का दिन कर्नाटक के इतिहास में महत्वपूर्ण है। जनहित के प्रति समर्पित, संगठनात्मक क्षमता से परिपूर्ण और दृढ़ नेतृत्व वाले डी.के. शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और राज्य के विकास के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। उनके नेतृत्व में कर्नाटक सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में सुवर्णा कल्लकुंटला, इकबाल नवलूर, सादिक यक्कुंडी, स्नेहा जाधव, बालम्मा जंगनवर, मेघना हिरेमठ, अशोक कलादगी, परवेज कट्टिमनी, आसिफ चल्लमरद, बसवराज म्यागेरी, मंजुनाथ उप्पार, बसवराज रायपुर, डेविड लंजल तथा सिंगारप्पा श्रींगेरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

