डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथकर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करते हुए डीके शिवकुमार।

13 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

पहले चरण के मंत्रिमंडल विस्तार में 14 सदस्य शामिल

जमीर अहमद खान को स्थान न मिलने पर राजनीतिक चर्चा तेज

बेंगलुरु। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार ने शपथ ग्रहण की। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 13 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिससे मंत्रिमंडल के पहले चरण में कुल 14 सदस्य शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले डॉ. जी. परमेश्वर ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर शपथ ग्रहण की। उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चा है।

शपथ लेने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बैरेगौड़ा, प्रियांक खरगे, यूटी खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धरामय्या, भैरती सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल शामिल हैं।

राजनीतिक गलियारों में सबसे अधिक चर्चा जमीर अहमद खान को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने को लेकर रही। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में सामने आए एक कथित ऑडियो विवाद के कारण उन्हें पहले चरण में मंत्रिमंडल से दूर रखा गया है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल का विस्तार आगे भी किया जा सकता है और आगामी चरणों में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना बनी हुई है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने अपना कार्यभार संभाल लिया और राज्य में नई सरकार के कामकाज की औपचारिक शुरुआत हो गई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *