चित्रदुर्ग की शाखा नहर को जल्द मिलेगा 1 टीएमसी अतिरिक्त पानीमंत्री टी. रघुमूर्ति।

अब तक छोड़ा गया 3 टीएमसी पानी

अंतिम छोर के तालाबों तक आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री की मंजूरी

चित्रदुर्ग। अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं जिला प्रभारी मंत्री टी. रघुमूर्ति ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे चित्रदुर्ग जिले के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। भद्रा ऊपरी जलाशय परियोजना के तहत चित्रदुर्ग शाखा नहर में जल्द ही 1 टीएमसी अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से मंजूरी मिल चुकी है।

शहर के मुरुघराजेंद्र स्टेडियम में कन्नड़ राज्योत्सव समारोह में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि अब तक नहर में 3 टीएमसी पानी छोड़ा जा चुका है। इससे होसदुर्ग, होललकेरे, हिरियूर और चल्लकेरे तालुकों के कुछ तालाबों को लाभ मिला है। हालांकि, हिरियूर और चल्लकेरे के अंतिम छोर के तालाबों तक पानी पहुंचना बाकी है। इसी उद्देश्य से अतिरिक्त पानी छोडऩे की मंजूरी ली गई है।

मंत्री ने कहा कि बारिश की कमी से जिले में नारियल और सुपारी के बाग सूख रहे हैं। खड़ी फसलों को बचाना बड़ी चुनौती है। उन्होंने शिवमोग्गा और दावणगेरे के जनप्रतिनिधियों तथा किसान नेताओं से चित्रदुर्ग की जल समस्या को देखते हुए सहयोग की अपील की।

केंद्र से 7,148 करोड़ के राहत पैकेज की मांग

रघुमूर्ति ने कहा कि राज्य सरकार ने 220 से अधिक तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। केंद्र से सूखा राहत के लिए 7,148 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें चित्रदुर्ग जिले के लिए 227 करोड़ रुपए की मांग की गई है। पशुओं के लिए चारा और पेयजल उपलब्ध कराने के भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *