84 हारी सीटों पर कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो 2.0’ पदयात्रा शुरूकेपीसीसी अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद के नेतृत्व में शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुर तालुक के किट्टदहल्ली से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो 2.0’ पदयात्रा।

शिवमोग्गा के शिकारीपुर से आगाज

84 विधानसभा क्षेत्रों में 84 दिन चलेगा अभियान

संगठन मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

शिवमोग्गा। कर्नाटक में कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जिन 84 सीटों पर हार का सामना किया था, वहां संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को ‘भारत जोड़ो 2.0’ पदयात्रा की शुरुआत की। केपीसीसी अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद के नेतृत्व में पहली पदयात्रा शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुर तालुक के किट्टदहल्ली से शुरू हुई।

पहले चरण में करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा हुई। किट्टदहल्ली से मड्डिकोटे क्रॉस, होसनगर क्रॉस और नेलवागिलु होते हुए यात्रा शिकारीपुर पहुंची, जहां सार्वजनिक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंत्री मधु बंगारप्पा सहित कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

केपीसीसी की योजना के अनुसार यह अभियान कुल 84 विधानसभा क्षेत्रों में 84 दिनों तक चलेगा और 29 जिलों को कवर करेगा। अगले चरण की पदयात्राएं 4-5 अक्टूबर से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में शुरू करने की योजना है।

चार साल पहले की यात्रा की याद में

अभियान 2022 में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक में प्रवेश की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया है। राहुल गांधी की यात्रा 30 सितंबर 2022 को गुंडलुपेट के रास्ते कर्नाटक में दाखिल हुई थी और 21 अक्टूबर तक राज्य के 11 जिलों में करीब 600 किलोमीटर चली थी। नई पदयात्रा में उन 11 जिलों के अलावा शेष 29 जिलों को शामिल करने की योजना बताई गई है।

शिकारीपुर को अभियान के शुरुआती स्थल के रूप में चुनना राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है। यह विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाइ. विजयेंद्र का प्रतिनिधित्व वाला क्षेत्र है और इससे पहले उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येडियूरप्पा यहां से विधायक रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व के अनुसार, अभियान का प्रमुख उद्देश्य 2023 में पार्टी के लिए कमजोर रहे विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय करना, स्थानीय कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाना और जनता के साथ सीधा संवाद मजबूत करना है।

पदयात्रा में मंत्री यतींद्र सिद्धरामय्या, बसवंतप्पा, विधायक गोपालकृष्ण बेलूर तथा विधान परिषद सदस्य मंजूनाथ भंडारी, बल्कीश बानू सहित अन्य नेता शामिल हुए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *