मतदाता सूची पुनरीक्षण का डीसी ने किया औचक निरीक्षणविजयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-2 में पहुंचकर मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आनंद के.।

विजयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान की प्रगति परखी

अधिकारियों को त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

विजयपुर. विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विजयपुर जिले में चल रहे कार्यों का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी (डीसी) डॉ. आनंद के. ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विजयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-2 में पहुंचकर मतदाता सूची संशोधन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. आनंद के. ने मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची तैयार करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए तथा सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किए जाएं।

उल्लेखनीय है कि जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 29 जून से संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन अभियान की सतत निगरानी कर रहा है ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही ढंग से दर्ज हो सके।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त एवं नोडल अधिकारी विजय मेक्कलकी सहित चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *