विजयनगर। होसपेट तालुक की तालाब भराई योजना में कथित अनियमितताओं की व्यापक जांच कराने और वर्ष 2015-16 से बंद स्थानीय चीनी मिल को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर राज्य किसान संघ एवं हसिरु सेना ने जिला प्रभारी मंत्री के.एस. बसवंतप्पा को ज्ञापन सौंपा।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 में पी.के. हल्ली, नल्लापुर, कमलापुर, रायर केरे सहित कई तालाबों को भरने के लिए शुरू की गई 247 करोड़ रुपए की लिफ्ट सिंचाई योजना में ठेकेदारों ने घटिया काम किया है। काम पूरा नहीं होने के कारण किसानों को अब तक पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने योजना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
किसान नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने वर्ष 2015-16 से बंद स्थानीय चीनी मिल को फिर से शुरू करने का वादा किया था। सरकार को अपना यह वादा जल्द पूरा करना चाहिए।
विजयनगर जिले में गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा देने की भी मांग की गई।
इसके अलावा किसानों के सभी कृषि ऋण माफ करने तथा सूखे की स्थिति के बावजूद ऋण वसूली के नोटिस भेजकर किसानों को परेशान करने वाले बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किसान नेताओं ने सरकार से की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

