धारवाड़ में अंजुमन-ए-इस्लाम संगठन का प्रदर्शन
गौ-हत्या रोकने की भी उठाई आवाज
हुब्बल्ली. गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौ-हत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर उत्तर कर्नाटक अंजुमन-ए-इस्लाम संगठन ने मंगलवार को धारवाड़ में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही देशभर में गौ-हत्या पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी की गई।
संगठन की ओर से धारवाड़ जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदू संगठनों से भी इस आंदोलन में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी समुदायों को एकजुट होकर इस मांग का समर्थन करना चाहिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

