एससी-एसटी, पॉक्सो प्रकरणों और सफाई कर्मियों के मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देश
धारवाड़. विधान परिषद सदस्य एफ.एच. जक्कप्पनवर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) अत्याचार अधिनियम तथा पॉक्सो से जुड़े न्यायालयों में लंबित और जांचाधीन मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीडि़तों को स्वीकृत राहत राशि बिना विलंब वितरित की जाए।
जिलाधिकारी कार्यालय के नवीन सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति तथा सफाई कर्मियों की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की द्वितीय त्रैमासिक बैठक में जक्कप्पनवर ने कहा कि हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन, ईएसआई, पीएफ, नियमित स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा उपकरण, गुणवत्तापूर्ण नाश्ता, आवास, विश्राम गृह, अनुकंपा नियुक्ति, आर्थिक सहायता और जीवन बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम और पॉक्सो के तहत दर्ज मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटील, पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य, डीसीपी रवीश सी.आर., समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश हेब्बल्ली, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

