बेलगावी में कन्नड़ संगठनों का उग्र प्रदर्शनबेलगावी में वाटाल नागराज के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कन्नड़ संगठनों के कार्यकर्ता।

वाटाल नागराज समेत 100 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

4 जून को कर्नाटक बंद की चेतावनी

बेलगावी. बेलगावी महानगर निगम में “बेलगावी कर्नाटक का अभिन्न अंग है” संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग को लेकर मंगलवार को विभिन्न कन्नड़ संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर निगम कार्यालय का घेराव करने जा रहे कन्नड़ आंदोलनकारी वाटाल नागराज समेत 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से निकली विशाल रैली संगोल्ली रायण्णा सर्कल होते हुए महानगर निगम की ओर बढ़ रही थी। प्रदर्शनकारियों ने “बेलगावी हमेशा हमारा है”, “बेलगावी कर्नाटक का अभिन्न अंग है” जैसे नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर लेटकर विरोध जताया। वाटाल नागराज और सा.रा. गोविंदु खुले वाहन में रैली का नेतृत्व कर रहे थे।

संगोल्ली रायण्णा सर्कल के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रैली को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शन से पहले पुनस्र्थापित हल्मिडी शिलालेख की प्रतिकृति पर मलप्रभा, घटप्रभा, दूधगंगा, हिरण्यकेशी और कृष्णा नदियों के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने नगर निगम की ओर कूच किया।

वाटाल नागराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 जून तक नगर निगम परिषद “बेलगावी कर्नाटक का अभिन्न अंग है” प्रस्ताव पारित नहीं करती, तो 4 जून को बेंगलूरु में राज्यस्तरीय बैठक कर अखंड कर्नाटक बंद का आह्वान किया जाएगा। यदि फिर भी निर्णय नहीं हुआ तो बेलगावी से पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेलगावी की वर्तमान स्थिति के लिए स्वार्थी राजनीति जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने कहा कि कन्नड़ संगठनों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

कन्नड़ संगठनों के नेताओं ने विधानसभा में कन्नड़ संगठनों के लिए अलग कक्ष, बेलगावी के कन्नड़ संगठनों को वार्षिक अनुदान तथा प्रेस क्लब को आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *