हुब्बल्ली-बेलगावी में बनेंगे ग्लोबल टेक सेंटरमंत्री प्रियांक खरगे।

बेंगलूरु से बाहर भी टेक्नोलॉजी का विस्तार

स्थानीय प्रतिभाओं, स्टार्टअप और टेक उद्यमों को मिलेगा ‘प्लग एंड प्ले’ इन्फ्रास्ट्रक्चर

हुब्बल्ली आइटी पार्क पर 5.80 करोड़ रुपए खर्च

बेलगावी के वीटीयू में 10,000 वर्गफीट में 82.80 लाख रुपए की लागत से केंद्र

हुब्बल्ली। कर्नाटक सरकार ने बेंगलूरु से बाहर तकनीकी प्रतिभाओं, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हुब्बल्ली और बेलगावी में ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापित करने को मंजूरी दी है। सरकार का दावा है कि इन केंद्रों के जरिए स्थानीय युवाओं और तकनीकी उद्यमों को आधुनिक बुनियादी ढांचा तथा ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सूचना एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे के अनुसार, केंद्र ‘स्थानीय अर्थव्यवस्था त्वरण कार्यक्रम’ के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य बेंगलूरु के बाहर तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है।

वीटीयू में 10 हजार वर्गफीट का केंद्र

बेलगावी स्थित विश्वेश्वरय्या टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (वीटीयू) में 10,000 वर्गफीट क्षेत्र में केंद्र स्थापित होगा। तीन वर्ष में इस पर 82.80 लाख रुपए खर्च होंगे। कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीइएम) क्रियान्वयन एजेंसी होगी।

हुब्बल्ली आईटी पार्क पर 5.80 करोड़ रुपए

हुब्बल्ली में आइटी पार्क विकसित करने के लिए 5.80 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। केडीइएम परियोजना लागू करेगा, जबकि कर्नाटक ग्रामीण अवसंरचना विकास निगम (केआरआइडीएल) बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य संभालेगा।

राज्य बजट 2025-26 में कियोनिक्स के माध्यम से मेंगलूरु, हुब्बल्ली और बेलगावी में ऐसे केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई थी। सरकार के अनुसार, इससे शिक्षण संस्थानों, तकनीकी क्षेत्र और उद्योगों के बीच संपर्क मजबूत होगा तथा छात्रों और स्टार्टअप को स्थानीय स्तर पर अवसर मिलेंगे।

लीप के लिए 1,000 करोड़ रुपए

‘स्थानीय अर्थव्यवस्था त्वरण कार्यक्रम’ के तहत पांच वर्षों में 1,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पहले वर्ष में 200 करोड़ रुपए खर्च करने की मंजूरी है। स्टार्टअप और एक्सेलरेटर केंद्रों का विकास भी कार्यक्रम की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *