कलबुर्गी. जिले के सेडम कस्बे के पास हुए एक भीषण सडक़ हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक और दो बाइकों के बीच हुई यह जोरदार टक्कर पूरे इलाके को झकझोर गई है।
मृतकों की पहचान सेडम निवासी महेश (33), संजू (28) और काशीनाथ (18) के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
कैसे हुआ हादसा?
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सडक़ पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे का मंजर बेहद भयावह था।
चालक फरार, जांच शुरू
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया। सूचना मिलते ही सेडम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करता है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
