यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय
दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे
हुब्बल्ली। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने हुब्बल्ली-रामेश्वरम साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस रेल सेवा की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के अनुसार, यह विशेष ट्रेन पूर्व निर्धारित समय-सारिणी, ठहराव और रैक संरचना के साथ अतिरिक्त फेरों में संचालित की जाएगी।
रेल संख्या 07355 (हुब्बल्ली-रामेश्वरम विशेष एक्सप्रेस) 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक सप्ताह संचालित होगी। वहीं, रेल संख्या 07356 (रामेश्वरम-हुब्बल्ली विशेष एक्सप्रेस) 3 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी।
रेलवे के अनुसार, दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। ट्रेन के प्रस्थान एवं आगमन का समय, सभी निर्धारित ठहराव तथा डिब्बों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस निर्णय से श्रावण माह और अवकाश के दौरान रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

