कांग्रेस में आंतरिक कलह बढऩे का दावा
भाजपा अपनी गलतियों से विपक्ष में बैठी है
दावणगेरे. कर्नाटक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दावा किया कि राज्य में जैसे ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल 10 मंत्रियों के साथ सरकार चला रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें अपनी कुर्सी जाने का भय सता रहा है।
कांग्रेस में शुरू होगा काउंटडाउन
दावणगेरे स्थित श्रीनिधि कन्वेंशन हॉल में दक्षिणपूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव संबंधी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कांग्रेस में आंतरिक खींचतान तेज हो जाएगी और मुख्यमंत्री का “काउंटडाउन” शुरू हो जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि राज्य में तीसरे मुख्यमंत्री के आने पर भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
भाजपा की भी स्वीकार की जिम्मेदारी
विजयेंद्र ने भाजपा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी आत्ममंथन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी आज विपक्ष में है तो इसके लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार नहीं है। भाजपा भी अपनी गलतियों के कारण विपक्ष में बैठी है और इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

