29 जुलाई तक चलेगी सेवा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 विशेष रेलगाडिय़ां संचालित होंगी
कलबुर्गी। आषाढ़ मास के अवसर पर महाराष्ट्र के पंढरपुर स्थित विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में आयोजित होने वाले आषाढ़ी वारी-2026 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने 23 से 29 जुलाई तक कलबुर्गी-पंढरपुर-मिरज के बीच विशेष रेल सेवाएं चलाने की घोषणा की है।
रेलवे के अनुसार, सोलापुर मंडल में कुल 58 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी, जिनमें से 14 विशेष ट्रेनें कलबुर्गी और मिरज के बीच चलेंगी।
23 जुलाई को ट्रेन संख्या 01107 सुबह 5 बजे मिरज से रवाना होकर 7.40 बजे पंढरपुर पहुंचेगी। वहां से 8.40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01108 कलबुर्गी से दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर रात 8.55 बजे पंढरपुर पहुंचेगी और 9 बजे प्रस्थान कर रात 11.50 बजे मिरज पहुंचेगी।
विशेष ट्रेनें अराग, बेलंकी, सलगरे, कवठे महांकाल, लंगरपेट, धालगांव, जट रोड, मसोबा डोंगरगांव, जवले, वासुद, सांगोला, पंढरपुर, मोदलींब, कुर्दुवाड़ी, माधा, मोहोल, सोलापुर, अक्कलकोट रोड, दूधनी और गाणगापुर स्टेशनों पर ठहरेंगी।
रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों में 14 सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे तथा स्लीपर श्रेणी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यात्री रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पूछताछ सेवा का उपयोग किया जा सकता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

