हुब्बल्ली में आम महोत्सव का शुभारंभहुब्बल्ली के बहुउद्देशीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय आम महोत्सव में आम के बारे में जानकारी हासिल करते विधायक महेश टेंगिनकाई।

विदेशों में आम निर्यात बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक करने पर जोर

हुब्बल्ली. शहर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय आम महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि आम को विदेशों में निर्यात करने की दिशा में संबंधित विभागों को किसानों में जागरूकता पैदा करनी चाहिए। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि देश की प्रतिष्ठा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।

एपीएमसी परिसर स्थित बहुउद्देशीय प्रदर्शनी केंद्र में कृषि विपणन मंडल, कर्नाटक वाणिज्य एवं उद्योग संस्था, बागवानी विभाग, कृषि विपणन विभाग, जीएस फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में इस मेले का आयोजन किया गया।

विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल औपचारिकता बनकर नहीं रह जाने चाहिए। मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंचकर विभिन्न किस्मों के आम खरीद सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि हर वर्ष मेले के आयोजन की निश्चित तिथि तय होनी चाहिए, जिससे लोगों को पहले से जानकारी मिल सके। साथ ही, अवसर मिलने पर इस बार मेले की अवधि एक दिन और बढ़ाने का भी आग्रह किया।

एपीएमसी सचिव गुरुप्रसाद के.एच. ने कहा कि आम उत्पादकों के लिए निर्यात के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। अमरीका में आम की कीमत 60 डॉलर प्रति किलो तक है। किसानों को उत्पादन के साथ-साथ बाजार और निर्यात व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि धारवाड़ के प्रसिद्ध ‘आपूस’ आम को जीआई टैग मिल जाता है, तो इसे वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने में बड़ी मदद मिलेगी।

पूर्व सांसद प्रो. आई.जी. सनदी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए किसानों से कृषि भूमि नहीं बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण संतुलन बना रहता है और पशु-पक्षियों को भी भोजन व आश्रय मिलता है। उन्होंने “कंक्रीट के जंगल” के बजाय प्राकृतिक हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *