हुब्बल्ली। नवलगुंद कस्बे के सिद्धापुर ओणी में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। झुंड में घूम रहे बंदरों के कारण लोगों में भय का माहौल है। बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावक डर रहे हैं।
बंदर घरों के आंगन और छतों पर झुंड में पहुंचकर लोगों पर झपटते हैं और दिखाई देने वाली वस्तुएं उठाकर ले जाते हैं। कई बार वे घरों के अंदर घुसकर उत्पात मचाते हैं।
सडक़ों पर भी बंदरों के कारण दोपहिया वाहन चालकों में दहशत है। बंदरों के एक ओर से दूसरी ओर छलांग लगाने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।
बंदर घरों की छतों से दूसरी छतों पर छलांग लगाते हुए कपड़ों के साथ-साथ छत पर सुखाने के लिए रखे गए मक्का और गेहूं के अनाज को भी खराब कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घरों के आंगन में लगे केले के पौधों और फूलों के पौधों को बंदर पूरी तरह नष्ट कर रहे हैं। इसके अलावा टीवी केबल खींचकर तोडऩे से भी लोगों को परेशानी हो रही है। नागरिकों ने वन विभाग से बंदरों को पकडक़र जंगल में छोडऩे की मांग की है।
नगरपालिका के पूर्व सदस्य शंकरप्पा तोटद ने कहा कि झुंड में आने वाले बंदरों का उत्पात काफी बढ़ गया है। वे घरों के अंदर घुसकर भी तोडफ़ोड़ करते हैं। संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

