विकास कार्यों के लिए चेक वितरित
हुब्बल्ली। जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि केनरा बैंक की ग्राम दत्तक ग्रहण योजना के तहत जिले के एक गांव को गोद लेकर विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में केनरा बैंक की ग्राम दत्तक ग्रहण योजना के तहत ग्रामीण विकास के लिए चेक वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्नेहल ने कहा कि बैंक ने योजना के तहत गांव में यात्री प्रतीक्षालय और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने को प्राथमिकता दी है। इसके अलावा स्कूलों में पुस्तकालय की सुविधा, फर्नीचर और कंप्यूटर उपलब्ध कराने तथा शौचालय निर्माण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांव में बुनियादी ढांचे के विकास से ग्रामीणों के साथ विद्यार्थियों को भी सुविधा मिलेगी। बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण विकास में सहयोग करना सराहनीय पहल है।
केनरा बैंक, हुब्बल्ली-धारवाड़ के उप महाप्रबंधक राजीवकुमार पांडे ने बताया कि ग्राम दत्तक ग्रहण योजना के तहत धारवाड़ जिले के एक गांव को गोद लेकर उसके समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि केनरा विद्याज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले की अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की 264 छात्राओं को कुल 10.56 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

