“नेपाल का युवा मंत्रिमंडल: उच्च शिक्षा और पारदर्शिता से दुनिया हैरान”बालेंद्र शाह।

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह और उनके सहयोगी मंत्री अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से पढ़े-लिखे; कड़े प्रशासनिक कदमों से नई पहचान

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर दक्षता से वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। 35 वर्षीय शाह स्वयं स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातक और बेंगलूरु की निट्टे मीनाक्षी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एम.टेक. डिग्रीधारी हैं।

मंत्रियों की शैक्षणिक योग्यता:

वित्त मंत्री डॉ. स्वामिम वाग्ले (52 वर्ष): हावर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी (अर्थशास्त्र)।

गृह मंत्री सुदान गुरुङ (30 वर्ष): प्रौढ़ शिक्षा तक अध्ययन, बाद में सामाजिक कार्य और संगीत क्षेत्र से राजनीति में प्रवेश।

विदेश मंत्री शिशिर खनाल (47 वर्ष): विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय, अमेरिका से सार्वजनिक प्रशासन में स्नातकोत्तर।

कानून मंत्री शोभिता गौतम (31 वर्ष): बी.ए., एलएलबी और राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर।

मूलभूत सुविधा मंत्री सुनील लाम्साल (34 वर्ष): स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर, शोधरत।

ऊर्जा मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ (44 वर्ष): बीबीए।

शिक्षा मंत्री सस्मिता पोखरेल (33 वर्ष): अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर।

स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता (36 वर्ष): स्वास्थ्य नीति में एम.एससी. और सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर।

पर्यटन मंत्री गणेश पौडेल (38 वर्ष): राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर।

सामान्य प्रशासन मंत्री प्रतिभा रावल (32 वर्ष): नर्सिंग में स्नातकोत्तर।

श्रम मंत्री रामजी यादव (31 वर्ष): आईआईटी मद्रास से ऊर्जा प्रणाली में एम.टेक।

कृषि मंत्री गीता चौधरी (35 वर्ष): कानून में स्नातकोत्तर।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सीता बदी (45 वर्ष): सामाजिक कार्य में स्नातक।

संचार मंत्री विक्रम तिमाल्सिना (30 वर्ष): कानून स्नातक।

प्रधानमंत्री शाह ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए हाल ही में श्रम मंत्री दीपक कुमार को पद से हटाकर कड़ा संदेश दिया। उन पर पद का दुरुपयोग कर पत्नी को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड में नियुक्त करने का आरोप सिद्ध हुआ था।

यह मंत्रिमंडल 30 से 52 वर्ष आयु वर्ग के युवा और ऊर्जावान नेताओं से बना है, जो नेपाल में नई पीढ़ी की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *