दशकों की मांग पूरी, मोजप्पन होसूरु में बनेगा शुद्ध पेयजल केंद्रमोजप्पन होसूरु में शुद्ध पेयजल केंद्र का भूमिपूजन करतीं विधान परिषद सदस्य बल्किश बानू।

विधान परिषद सदस्य बल्किश बानू ने किया भूमिपूजन

7.50 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण

शिवमोग्गा। शहर के बाहरी क्षेत्र मोजप्पन होसूरु गांव में शुद्ध पेयजल केंद्र स्थापित करने की ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। विधान परिषद सदस्य बल्किश बानू ने आंगनवाड़ी केंद्र के पास केंद्र निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शुद्ध पेयजल केंद्र की मांग कर रहे थे। पूर्व में किए गए वादे के अनुसार केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। विधायक निधि से 5 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं, जबकि शेष 2.50 लाख रुपए अन्य अनुदान से जुटाए जा रहे हैं। निर्धारित समय में केंद्र का निर्माण पूरा कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

आइएनटीयूसी के जिला अध्यक्ष मकबूल अहमद ने कहा कि गांव में बोरवेल के पानी में लवण की मात्रा अधिक होने के कारण ग्रामीणों को आसपास के गांवों में स्थापित पेयजल केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। विधायक द्वारा अनुदान जारी कर केंद्र की स्थापना की पहल करना स्वागतयोग्य है।

इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. श्रीनिवास करियण्णा, स्टेला मार्टिन, गिरीश, हसूडी जगदीश सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

स्कूल के पास ट्रांसफार्मर हटाने की मांग

ग्रामीण नेता इमतियाज ने सरकारी स्कूल के समीप लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को बच्चों की सुरक्षा के लिए अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्धारित समय में ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *