सैनिक स्कूल बीजापुर ने मनाया 63वां स्थापना दिवससैनिक स्कूल बीजापुर के 63वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कौशलों को प्रदर्शित करते कैडेट्स।

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण और देशसेवा का दिया संदेश

विजयपुर। सैनिक स्कूल बीजापुर ने बुधवार को अपना 63वां स्थापना एवं वार्षिक दिवस गर्व और उत्साह के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत 16 सितंबर को स्थापना दिवस की थीम लक्ष्यम—देश की सेवा के लिए युवा मस्तिष्कों को तैयार करना के अनावरण से हुई। इसके बाद अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नौसेना प्रमुख एवं स्कूल के वरिष्ठतम पूर्व छात्र एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम रहे। उनकी उपस्थिति स्कूल परिवार के लिए गौरव का अवसर रही। उन्होंने स्मृति स्थल पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कैडेट्स ने शानदार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रस्तुत किया।

नौसेना प्रमुख ने कैडेट्स के बहुआयामी प्रशिक्षण पर आधारित आउटडोर प्रदर्शन देखा। इसमें स्मार्ट कंटिन्यूटी ड्रिल, जिम्नास्टिक्स, मास पीटी और फिटनेस डांस के माध्यम से कैडेट्स ने अनुशासन, सामंजस्य, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कर्नल एम.बी. रवींद्रनाथ, वीर चक्र, वॉर म्यूजियम का भी दौरा किया और करगिल युद्ध के वीरों की शौर्यगाथा दर्शाने वाले युद्ध मॉडलों को देखा। उन्होंने आइएनएस विक्रमादित्य के मॉडल का भी अवलोकन किया, जिस पर वे कैप्टन एवं कमांडिंग ऑफिसर के रूप में सेवा दे चुके हैं।

एडमिरल स्वामीनाथन ने विकसित भारत ञ्च 2047—भारतीय सशस्त्र बल विषय पर आधारित वार्षिक हाउस प्रस्तुतियां और कैडेट्स की विभिन्न कौशल प्रदर्शनियां भी देखीं। उन्होंने पहलगाम में विशेष पर्वतारोहण साहसिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले कैडेट्स से संवाद किया।

कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद किया और कहा कि सैनिक स्कूल ने उनके जीवन में अनुशासन, समय की पाबंदी और समर्पण जैसे मूल्यों को मजबूत किया। उन्होंने कैडेट्स से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने तथा गर्व और समर्पण के साथ राष्ट्रसेवा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

प्राचार्या ग्रुप कैप्टन राजलक्ष्मी पृथ्वीराज ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। समारोह ने सैनिक स्कूल की समृद्ध विरासत और जिम्मेदार नागरिक, सक्षम नेतृत्वकर्ता तथा राष्ट्रसेवक तैयार करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *