महाराष्ट्र में ट्रक रोके जाने पर चिंता; कंबला और बीड़ी उद्योग पर भी दिया बयान
पुत्तूर (दक्षिण कन्नड़). पुत्तूर से विधायक अशोक कुमार राय ने महाराष्ट्र में सुपारी से लदे ट्रकों को रोके जाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सुपारी में किसी प्रकार का तंबाकू तत्व नहीं होता। संभव है अधिकारियों ने गलतफहमी या डर पैदा करने की मंशा से यह कार्रवाई की हो, लेकिन सुपारी उत्पादकों के हितों को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
कंबला पर विरोध उचित नहीं
मैसूर में कंबला आयोजन का विरोध करने वाले वाटाल नागराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राय ने कहा कि संभवत: उन्हें कंबला की परंपरा की पूरी जानकारी नहीं है। कंबला के लिए भैंसों का पालन परिवार के सदस्य की तरह किया जाता है। मैसूर दशहरा में कंबला का लोगों ने स्वागत किया है और भविष्य में गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली में भी कंबला की प्रस्तुति का प्रयास किया जाएगा।
बीड़ी उद्योग की भी होगी जांच
राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल से बीड़ी की आपूर्ति बढऩे के कारण स्थानीय बीड़ी श्रमिकों को नुकसान होने की शिकायत उद्योगपतियों और ठेकेदारों ने की है। इस संबंध में श्रम विभाग को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
