इंस्टाग्राम-व्हाट्सऐप के जरिए प्रतिबंधित संगठनों से संपर्क का आरोप
यूएपीए के तहत मामला दर्ज
बीदर। प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के सदस्यों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों से कथित संपर्क रखने के आरोप में पुलिस ने भालकी तालुक के येणकूर गांव निवासी विशालकुमार मेत्रे (24) को गिरफ्तार किया है।
एफआइआर के अनुसार, विशालकुमार इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े शहजाद भट्टी, राणा हुनैनी और नोमी खान के संपर्क में था। उस पर उत्तर प्रदेश के आशु शर्मा और मध्य प्रदेश के राजू भाई से कथित तौर पर अवैध हथियार हासिल कर उनकी तस्करी के जरिए बिक्री करने का भी आरोप है।
एफआइआर में देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल संगठनों के सदस्यों के साथ संपर्क तथा कथित देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के संकेत मिलने की बात कही गई है।
खुफिया विभाग कई महीनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। खटकचिंचोली थाने में यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

