कोरवा समाज ने दी चेतावनी
बेलगावी. तालुक के सुलेभावी गांव में वृद्धा की मृत्यु के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान नहीं होने से परेशान कोरवा समुदाय के लोगों ने ग्राम पंचायत के सामने एकत्र हुए और अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया।

कोरवा समुदाय के लोगों ने कहा कि सुलेभावी गांव में कोरवा समुदाय के लिए आरक्षित जमीन पर अति₹मण किया गया है। श्मशान होने के बावजूद निजी लोगों ने उस पर कब्जा कर लिया है। अब हमारे पास कोई उपयुक्त जगह नहीं है जहां शव का दाह संस्कार किया जाए? जगह की पहचान नहीं की गई तो शव को पंचायत के सामने रखकर यहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने एकत्र हुए कोरवा समुदाय के नेताओं और जनता ने कहा कि पीढिय़ों से हमारे समुदाय और अन्य समुदायों के लिए 10 गुंटा जमीन श्मशान के तौर पर चिन्हित की गई है परन्तु अब जगह ही नहीं है। किसी और ने अतिक्रमण कर लिया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *