अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई
मेंगलूरु। शहर और आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मादक पदार्थों का सेवन करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
उल्लाल पुलिस ने 11 सितंबर को अब्बक्का सर्कल के पास नियाज (25) को पकड़ा। बजपे पुलिस ने केनजारु गांव जंक्शन के पास तिरुवनंतपुरु के आदर्श एम.एस. (27) और ज्योतिस ग्लाडलिन (29) को गिरफ्तार किया।
कदरी पुलिस ने कदरी मैदान के पास कोल्लम निवासी आदिल ए. (20) और मोहम्मद बिलाल (20) को पकड़ा। पुराने मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए मलप्पुरम के मोहम्मद सुल्तान ए. (21) और त्रिशूर जिले के यासीर असफ (21) के भी नशे के सेवन की पुष्टि होने पर कदरी थाने में मामला दर्ज किया गया।
पांडेश्वर पुलिस ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास शक्तिनगर-मेगिनपदवु, नीतिनगर निवासी विकास ताप (24) को गिरफ्तार किया। वहीं, पनंबूर पुलिस ने बाइकंपाडी जंक्शन के पास कुलई चित्रापुर निवासी धनुष (26) और कुलई होसबेट्टु निवासी सुजन (27) को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

