एंटी स्नेक वेनम केवल सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध
होसपेट (विजयनगर). जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लिंगराजु ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर 108 एंबुलेंस घर पहुंचकर दवा उपलब्ध कराती है, ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें।
उन्होंने बताया कि एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) दवा केवल निकटतम सरकारी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे बिना समय गंवाए तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां आवश्यक उपचार और दवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

