विषाक्त पानी पीने से 12 बच्चे बीमारस्कूल का दौरा कर जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

बेलगावी. सवदत्ती तालुक के हूलिकट्टी गांव में सोमवार (14 जुलाई) को एक सरकारी जूनियर प्राइमरी स्कूल परिसर में स्थित एक टंकी का पानी पीने से 12 बच्चे बीमार पड़ गए और उन्हें शहर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बात की पुष्टि हुई है कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर स्कूल परिसर में स्थित टंकी में कीटनाशक मिला दिया था।

बताय गया कि स्कूल में 41 बच्चे हैं और स्कूल के बगल में ही 20 से अधिक घर हैं, वे भी इसी टंकी के पानी पर निर्भर थे।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे इस टंकी से पानी इक_ा किया गया था। इसके बाद ही इसमें कीटनाशक मिलाया गया होगा।

बताया जा रहा है कि टंकी में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण जहर की मात्रा कम हो गई है।

पानी पीने वाले छात्रों के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तुरंत स्कूल पहुंचे और उचित एहतियाती कदम उठाए। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *