सरकार का बड़ा फैसला, 2026-27 से शुरू होंगे नए कॉलेज
वाणिज्य संकाय को मंजूरी
हुब्बल्ली. कर्नाटक सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 23 सरकारी हाई स्कूलों को प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (पीयूसी) में अपग्रेड करने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय 2025-26 के बजट घोषणा के अनुरूप लिया गया है।
शिक्षा विस्तार की दिशा में अहम पहल
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित 23 स्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा। इन कॉलेजों में 2026-27 शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी।
वाणिज्य संकाय के विषयों को मिली मंजूरी
नए पीयू कॉलेजों में वाणिज्य संकाय के तहत अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र और कंप्यूटर विज्ञान विषयों का संयोजन पढ़ाया जाएगा। साथ ही, प्रथम भाषा के तौर पर कन्नड़ और द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी पढ़ाने की अनुमति दी गई है।
शिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश
विभाग ने जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि इन कॉलेजों में भाषा विषयों के शिक्षण के लिए कम कार्यभार वाले व्याख्याताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।
ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
इस फैसले से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा उपलब्ध होने से नामांकन दर बढऩे की उम्मीद है।
उन्नत किए गए हाई स्कूलों (पीयू कॉलेज) की सूची
कॉलेज का नाम और पता
सरकारी हाई स्कूल, बालिगे, देवनहल्ली तालुक, बेंगलूरु ग्रामीण
सरकारी हाई स्कूल, भरमसागर, होललकेरे तालुक, चित्रदुर्ग
सरकारी हाई स्कूल, तेर्नमक्की, बंटवाल तालुक, उत्तर कन्नड़
सरकारी हाई स्कूल, सालुंडी, मैसूर जिला
सरकारी हाई स्कूल, कंदगल्ल, इलकल तालुक, बागलकोट
सरकारी हाई स्कूल, शिरोल, मुधोल तालुक, बागलकोट
सरकारी हाई स्कूल, उत्तूर, मुधोल तालुक, बागलकोट
सरकारी हाई स्कूल, गिणिगेरा, कोप्पल तालुक
सरकारी हाई स्कूल, शिरूर, कोप्पल तालुक
सरकारी हाई स्कूल, कोरडगेरी, कोप्पल तालुक
स्टोन हिल सरकारी उच्च प्राथमिक एवं हाई स्कूल, तरहुनसे, बेंगलूरु उत्तर
सरकारी हाई स्कूल, मदनूर, सवदत्ती तालुक, बेलगावी
सरकारी हाई स्कूल, नगरमुन्नोली, चिक्कोड़ी तालुक, बेलगावी
सरकारी हाई स्कूल, कसुविनहल्ली, नंजनगुडु तालुक
सरकारी हाई स्कूल, हालिगेरी, बादामी तालुक, बागलकोट
आर.के. पाटिल केपीएस, बिडनाल, हुब्बल्ली, धारवाड़
सरकारी हाई स्कूल, बाशेट्टिहल्ली, दोड्डबल्लापुर, बेंगलूरु ग्रामीण
सरकारी हाई स्कूल, कुबकड्डी, बसवन बागेवाड़ी तालुक, विजयपुर
सरकारी हाई स्कूल, अप्पी, देवरहिप्परगी तालुक, विजयपुर
सरकारी हाई स्कूल, कोरहल्ली, सिंदगी तालुक, विजयपुर
सरकारी हाई स्कूल, तंगडगी, मुद्धेबिहाल तालुक, विजयपुर
सरकारी हाई स्कूल, मलघाण, कोल्हार तालुक, विजयपुर
सरकारी हाई स्कूल, सेडम तालुक, कलबुर्गी
