32 प्रतिशत बारिश की कमीजिलाधिकारी स्नेहल आर.।

समय रहते कराएं फसल बीमा पंजीकरण किसान

जिलाधिकारी ने जल व बिजली के सीमित उपयोग का किया आह्वान

अधिकारियों को सतर्कता के निर्देश

धारवाड़. जिले में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज होने के बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण कराने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से पानी और बिजली का अत्यंत जिम्मेदारी के साथ सीमित उपयोग करने का आग्रह किया है।

फसल बीमा का लाभ लेने की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि 1 जून से 17 जुलाई तक जिले में 209 मिमी के मुकाबले केवल 142.3 मिमी बारिश हुई है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत समय रहते पंजीकरण कराएं। ऋण लेने वाले और बिना ऋण वाले किसान संबंधित बैंक शाखाओं अथवा निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में आवेदन कर सकते हैं। खरीफ फसलों के लिए किसानों को बीमा राशि का केवल दो प्रतिशत प्रीमियम देना होगा, जबकि शेष राशि सरकार वहन करेगी।

जल और ऊर्जा संरक्षण पर जोर

संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने, रिसाव की तत्काल मरम्मत कराने, स्नान व घरेलू कार्यों में बाल्टी का उपयोग करने तथा पुन: उपयोग योग्य पानी को पौधों में इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके साथ ही अनावश्यक बिजली खपत से बचने, एलईडी बल्बों का उपयोग करने, दिन में प्राकृतिक प्रकाश अपनाने और शाम 6 से रात 10 बजे के बीच अधिक बिजली खपत वाले उपकरणों के सीमित उपयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि जल और बिजली की प्रत्येक बूंद तथा प्रत्येक यूनिट का संरक्षण वर्तमान परिस्थितियों में समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *