दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरणहुब्बल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण वितरित करते जनप्रतिनिधि।

42 को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल

हुब्बल्ली। धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र के दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रविवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हुब्बल्ली के चिटगुप्पी अस्पताल परिसर स्थित सांसद कार्यालय के सामने आयोजित समारोह में 42 दिव्यांग लाभार्थियों को 16.60 लाख रुपए की लागत से बैटरी चालित ट्राइसाइकिलें प्रदान की गईं।

यह कार्यक्रम केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री तथा धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी की पहल पर आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र (पीएम-वीके) के अंतर्गत केंद्र सरकार की संस्था अलिम्को के माध्यम से सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वॉकर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

राज्यसभा सदस्य एम. नागराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वयोश्री योजना लागू की है।

विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से 7,000 लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए जा चुके हैं।

विधान परिषद सदस्य लिंगराज पाटिल और महापौर दुर्गम्मा बिजवाड ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने सहायक उपकरण मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अलिम्को के अधिकारी तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *