जर्जर पुल बना हादसों का कारणजर्जर पुल को दिखाते ग्रामीण।

मुद्देबिहाल-हंडरगल्ल मार्ग पर नहर पुलिया क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने की जल्द मरम्मत की मांग

विजयपुर. मुद्देबिहाल से हंडरगल्ल को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ पर यरझरी गांव के पास स्थित आलमट्टी लेफ्ट बैंक नहर का पुल जर्जर हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। यह सडक़ क्षेत्र के कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है, इसलिए वाहन चालकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आलमट्टी जलाशय से नहर में पहले ही पानी छोड़ा जा चुका है। ऐसे में यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। रात के समय पुल की स्थिति स्पष्ट न दिखने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास कांटेदार झाडिय़ां लगाकर राहगीरों को सावधान करने का प्रयास किया है।

यरझरी और आसपास के गांवों के लिए यह सडक़ मुख्य आवागमन मार्ग है। यहां से प्रतिदिन कई सरकारी बसें भी गुजरती हैं। बस चालकों का कहना है कि यदि पुलिया टूट गई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है, क्योंकि सरकार की शक्ति योजना के कारण बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है।

ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और संबंधित विभाग से तत्काल पुल की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो हंडरगल्ल और यरझरी के ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *